फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मासूम समेत चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। क्षेत्र के मुनारी गांव में घर के छत के पास से गए बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को दो किशोर और एक मासूम झुलस गए। इन्हें बचाने एक युवक भी झुलस गया। चारों को इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बिजली विभाग के लोगों के प्रति लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

मुनारी गांव में पुनवासी राजभर के घर के पास हाईटेंशन बिजली का तार छत से मात्र एक फुट की दूरी से होकर गया है। बृहस्पतिवार को खेलने के दौरान राहुल राजभर (15), साजन राजभर (16) महक राजभर (2) तार की चपेट में आकर झुलस गए। बचाने के दौरान जितेंद्र राजभर भी झुलस गये। घटना के बाद लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अमित कुमार शर्मा ने इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के विद्युत प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय को दी। उन्होंनेे विद्युत विभाग के लोगों से बात कर तार हटवाने का भरोसा दिलाया। लोगों ने बताया कि तार हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई। इसके बाद भी हाईटेंशन तार को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें