मंत्री तेज प्रताप यादव की सुरक्षा के लिहाज से होटल प्रबंधन का यह तौर-तरीका ठीक नहीं था। इसलिए सिगरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी तरफ होटल के महाप्रबंधक संदीप ने कहा कि सब कुछ नियमानुसार किया गया है। बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।
थाना प्रभारी सिगरा राजू सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, लेकिन किसी कानूनी कार्रवाई का कोई आधार नहीं बन रहा है। होटल के सीसी कैमरों की फुटेज चेक की गई है। होटल के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य बिंदुओं के संबंध में एक रिपोर्ट बना कर काशी जोन के डीसीपी को भेजी जा रही है।-