फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह इरी पहुंचे, धान की प्रजातियों को लेकर कही ये बात..

Thu, 28 Jul 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने वाराणसी स्थितअंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) का जायजा लिया। यहां उन्होंने इरी के वैज्ञानिकों को कम अवधि वाले धान की प्रजातियों को विकसित करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह इरी पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) पहुंचे। उन्होंने तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का उद्घाटन कर चावल से बने उत्पादों का स्वाद भी चखा। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने इरी में मौजूद एडवांस कंप्यूटेशनल बायोलॉजी लैब, स्पीडब्रीड लैब, फार्म मशीनरी हब सहित विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इरी के वैज्ञानिकों को पूर्वी भारत और विशेष कर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सूखा, बाढ़ और कम अवधि वाले धान की प्रजातियों को विकसित करने के लिए कहा। 

इरी के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि संस्थान की ओर से विकास प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के 30 वैज्ञानिकों को अगले तीन दिनों तक पर्यावरण के अनुकूल धान की खेती के बारे तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसका शुभारंभ बिहार के कृषि मंत्री ने स्वयं आकर किया। इस मौके पर बीएयू के कुलपति डॉ. अरुण कुमार भी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें