फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरने के बाद युवक को कुचला; मौत के बाद हंगामा

Mon, 12 May 2025 06:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Road Accident : वाराणसी जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। वह बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान सिलिंडर लदे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। उधर, ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। 
विज्ञापन
मृत युवक की फाइल फोटो व नाराज लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के जमालपुर गांव में सोमवार को एलपीजी बाटलिंग प्लांट के गैस सिलिंडर लादे हुए ट्रक बाइक सवार एक युवक को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर जाम लगा दिया और ट्रकों में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर बड़ागांव थाने के साथ ही फूलपुर, कपसेठी, राजातालाब और सिंधौरा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक फोरलेन से आवागमन ठप रहा।

विज्ञापन


जौनपुर का रहने वाला था मृतक
युवक की पहचान जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश सिंह के रूप में हुई है। आकाश सेमलपुर स्थित एक होटल में आयोजित अपनी मौसी के बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। वह बाइक से चिउरापुर स्थित मौसा के घर जा रहे थे। तभी सर्विस लेन पर गलत दिशा से आ रहे एलपीजी सिलिंडर लादे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आकाश सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने किया जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर एलपीजी बाटलिंग प्लांट के अंदर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। आक्रोशित भीड़ ने छह से ज्यादा ट्रकों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। उधर, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



सर्विस लेन पर मनमाने तरीके से खड़े रहते हैं ट्रक
वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन के किनारे जमालपुर स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के पास सर्विस लेन पर रोजाना गैस सिलिंडर लादे ट्रक और टैंकरों की मनमानी पार्किंग जानलेवा साबित हो रही है।



दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर तक सर्विस लेन पर खड़े इन भारी वाहनों के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आए दिन दुर्घटना भी होती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से इन वाहनों को हटवाने की कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें