फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भदोही में शव लेकर जा रही एंबुलेंस कंटेनर से भिड़ी, दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत

Tue, 26 Jan 2021 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
कंटेनर से भिड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना गोपीगंज थाना इलाके के माधोपुर अमवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यहां पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से शव लेकर जा रही एंबुलेंस भिड़ गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी विपिन पाल सिंह (30) पुत्र सूरजपाल सिंह वेस्ट बंगाल के आसनसोल में कोल इंडिया में नौकरी करता था। जिसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने पर उसके सगे बड़े भाई नवनीत सिंह अपने दिल्ली के मित्र राजवीर के साथ आसनसोल से प्राइवेट एंबुलेंस पर भाई के शव को लेकर आसनसोल निवासी राकेश समेत एंबुलेंस के दो चालकों के साथ अपने घर चितौड़गढ़ राजस्थान जा रहे थे। 
विज्ञापन

एंबुलेंस जैसे ही माधोपुर अमवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची वहां पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस व एनएचआई की टीम ने क्रेन की मदद से बुरी तरह से फसी एंबुलेंस को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। 

जिसमें सवार पांचों युवकों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। वहीं सबसे दुखद रहा कि मृतक विपिन का शव ले जा रहा नवनीत सिंह दोनों सगे भाई थे नवनीत मृतक से बड़ा था जो दो ही भाई थे। बड़े भाई को महज एक लड़की है तथा छोटे भाई को महज एक पुत्र है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें