फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राहत: वाराणसी अब सेफ जोन में, एक्टिव केस 600 से कम, आज सुबह मिले 18 नए मरीज

Sun, 06 Jun 2021 01:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव अब 600 से कम हो गए हैं। सोमवार से अब वाराणसी में भी बाजारों के खुलने का समय बढ़ जाएगा। रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, 18 नए मरीज मिले तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 539 हो गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लिए रविवार सुबह राहत भरी खबर आई। कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई जिससे जिला सेफ जोन में आ गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह जहां 18 नए मरीज मिले वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 539 पहुंच गई। सेफ जोन में आने के बाद सोमवार से वाराणसी कोरोना कर्फ्यू से बाहर आ जाएगा। बाजारों के खुलने का समय बढ़ जाएगा। साथ ही 600 से कम केस वाले शासन के आदेश का अन्य लाभ भी लोगों को मिलने लगेगा।

विज्ञापन


 उम्मीद है कि शाम की रिपोर्ट में एक्टिव मामलों की संख्या 500 से कम हो जाए। बता दें कि  शासन की ओर से ऐसे जिले जहां कोरोना के एक्टिव केस 600 से कम है,वहां दुकानों को शाम के 7 बजे तक खोले जाने का आदेश पिछले दिनों जारी किया गया था।  

जब आदेश जारी हुआ था तो वाराणसी में एक्टिव मामलों की संख्या 1000 से ऊपर थी लेकिन धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में कमी और होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने और डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ोतरी के बाद अब रविवार को सुबह 539 एक्टिव मरीज हैं।  अब कुल 81966 मरीजों  में 80670 के डिस्चार्ज, 757 की मौत के बाद 539 एक्टिव मरीज हैं। गौरतलब है कि शनिवार को 41 नए मरीज मिले थे जबकि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन

दो महिला स्पेशल बूथ पर कल से टीकाकरण

वाराणसी जिले में दो केंद्रों पर महिला स्पेशल बूथ बनाए जा रहे हैं। यहां सोमवार से महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही अगले सप्ताह में कोरोना टीकाकरण के लिए रविवार को पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। महिलाएं सात जून से यहां टीका लगवा सकेंगी। कोवैक्सीन के दूसरी डोज के लिए भी पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा रहेगी।  सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन पर महिला स्पेशल बूथ बनाया गया है। इसके लिए भी महिलाओं को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। रविवार सुबह 10 बजे से पोर्टल पर स्लाट खुल गया।
विज्ञापन

वाराणसी में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। जून में अब तक हर दिन कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 10 हजार से नीचे था वहीं पांच जून को यह आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया। शनिवार को केंद्रों पर 10753 लोगों का टीकाकरण हुआ, इसमें 18 से 44 साल के 7008 और 45 साल से अधिक उम्र वाले 3745 लोगों ने टीका लगवाया।
 सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को सबसे अधिक 5050 लोगों को पहली डोज लगी, जबकि 1958 ने दूसरी डोज लगवाई है। उधर, बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में भी शनिवार से नया टीकाकरण केंद्र शुरू हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें