फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे केस में बड़ा खुलासा, मां मधु दुबे ने कहा-आकांक्षा के रुपये हड़प लेता था समर और..

Tue, 28 Mar 2023 05:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सोमवार को गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Update: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ समर सिंह, लिखे ये शब्द

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना पाकर उनकी मां मधु दुबे मुंबई से वाराणसी आईं और तहरीर देकर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रोते-बिलखते हुए मधु ने आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे ने खुद बनाई थी अपनी पहचान, इतनी थी एक महीने की कमाई

समर अब तक क्यों नहीं आया सामने

मधु दुबे ने सवाल किया कि आकांक्षा की मौत के चौबीस घंटे बाद भी भोजपुरी गायक समर सामने क्यों नहीं आया? तमाम लोगों के फोन उनके पास आए, लेकिन समर ने एक कॉल भी नहीं की। समर छुपा क्यों हुआ है? वह सबके सामने आकर हकीकत क्यों नहीं बताता है? यह सब जानते हैं कि जो गलत होता है, वही भागा-भागा फिरता है।

विज्ञापन

आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बनारस आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र में रहते थे

पुलिस के अनुसार, समर सिंह और आकांक्षा सिंह शूटिंग वगैरह के लिए वाराणसी या इसके आसपास के इलाके में आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में रुकते थे। तकरीबन तीन साल से दोनों एक-दूसरे के करीब थे और लिव इन रिलेशन में रहते थे। इस बार वेलेंटाइन डे पर आकांक्षा ने समर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वेलेंटाइन डे लिखा था। इसके बाद फरवरी में ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई तो दूरियां बढ़ती ही चली गईं। समर से दूरी की वजह से आकांक्षा दुखी रहती थी और अवसादग्रस्त हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Varanasi: भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

टिकरी के युवक की भूमिका की जांच जारी

शनिवार की देर रात महमूरगंज से सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल में आकांक्षा को छोड़ने वाले टिकरी निवासी युवक की भूमिका की जांच जारी है। रविवार को घंटों पूछताछ की गई थी। आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल के अनुसार, उनकी टिकरी निवासी युवक से बात होती ही रहती थी, इसलिए पुलिस ने टिकरी निवासी युवक को क्लीन चिट नहीं दी। आकांक्षा की मौत के मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन

आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप - फोटो : अमर उजाला

सीलबंद है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

डॉक्टरों के पैनल ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के शव का सोमवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट को सीलबंद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा की अंत्येष्टि परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में मणिकर्णिका घाट पर की गई।

समर ने सोशल मीडिया पर लिखा- निशब्द

आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी। उसने लिखा था कि निशब्द। अब पुलिस समर की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें