भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई थीं। मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी। उसने लिखा था कि निशब्द। अब पुलिस समर की तलाश में दबिश दे रही है।
सीलबंद है पोस्टमार्टम रिपोर्ट