दूसरी तरफ सारनाथ जोन के जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें कालीमाता मंदिर से पहड़िया चौराहा तक, पहड़िया चौराहा से ओमनगर चौराहा तक, ओम नगर चौराहा से रोना बेला मार्ग पर नालों के अतिक्रमण को तोड़ा गया। 11 हजार जुर्माना वसूला गया।
जोनल अधिकारी आदमपुर मृत्युजंय नारायण मिश्र की ओर से छविमहल के पास नाले के अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। अतिक्रमण करने वालों से 1.14 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके जोन में जहां कहीं भी नालों, नालियों पर अतिक्रमण हो उसे नोटिस देकर हटवाएं। यदि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उसे तोड़ा जाए। नगर आयुक्त के अनुसार यह अभियान प्रतिदिन चलेगा।
अपर नगर आयुक्त संगम लाल की ओर से जारी आदेश में शनिवार को सारनाथ जोन के पहड़िया चौराहे से ओम नगर चौराहा तक, ओम नगर चौराहे से रोनाबेला चौराहा तक अभियान चलेगा। आदमपुर जोन में गोलगड्डा से पीलीकोठी आदमपुर थाना त्रिमुहानी तक चलेगा।
कई इलाकों से निगम ने हटवाए अतिक्रमण
वाराणसी। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल ने धनेसरा पोखरा के छूटे हुए बाउंड्रीवाल का काम पूरा कराया। पांडेयपुर काली माता मंदिर आवास विकास, पहाड़िया चौराहा से बेनीपुर पोखरा तक अतिक्रमण हटवाए। 1.15 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा ने कार्रवाई की।
वीडीए ने चार बीघे में अवैध प्लाॅटिंग कराई ध्वस्त
वाराणसी। वीडीए ने शुक्रवार को चार बीघे की अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कराई। नगवां/भेलूपुर वार्ड के डाफी में बब्लू पांडेय व अन्य की ओर से बिना ले -आउट स्वीकृत कराए 4 बीघा में अवैध प्लाॅटिंग की गई थी। जोनल अधिकारी सिंह संजीव कुमार, अवर अभियंता आदर्श निराला ने कार्रवाई की।