एयरपोर्ट पर मिलने वाले सुविधाओं पर यात्रियों से 35 सवालों पर फीडबैक सर्वे किया गया। इसी सर्वे से देश में एयरपोर्ट की रैकिंग का निर्धारण होता है। इस पूरे सर्वे रिपोर्ट में वाराणसी एयरपोर्ट के साथ अमृतसर, गोवा, भुवनेश्वर, रायपुर, कोलकता, चेन्नई आदि एयरपोर्ट शामिल हैं।
एयरपोर्ट पर सर्वे के दौरान यात्रियों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया। इसमें सुरक्षाकर्मियों के द्वारा मिलने वाले व्यवहार और सुरक्षा जांच में लगने वाले समय, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, विमान से सम्बंधित सूचना, खाने-पीने की सुविधाएं, एयरपोर्ट पर वाहन, पार्किंग, शुल्क चेकिंग, एयरपोर्ट पर जैसे बैंक एटीएम, शॉपिंग, इंटरनेट वाई-फाई, शौचालय टर्मिनल की स्वच्छता वातावरण, डिलीवरी सिस्टम शामिल है।