फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मकान गिरने का मामला: एक महिला की मौत, PM मोदी ने ली घटना की जानकारी; स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

Tue, 06 Aug 2024 09:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में बड़ा हादसा हुआ है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास काशी विश्वनाथ विशिष्ट परिक्षेत्र के येलो जोन में देर रात दो मकान ढह गए। कई लोग मलबे में दब गए हैं। उन्हें बचान के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी है। पांच लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
चौक क्षेत्र के येलो जोन में मकान हुआ धराशायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक थाना क्षेत्र के काशी विश्वनाथ विश्वनाथ मंदिर (यलो जोन) के पास पांचों पंडवा से छत्ता द्वार मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब पांच-पांच मंजिला दो मकान धराशायी हो गई। छत पर सो रहे दो लोगों ने दूसरे की छत पर कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन




वहीं, दुकानदारों का कहना था कि जर्जर मकान को ठीक करवाने के वास्ते हम लोगों ने मंदिर प्रशासन को कई बार शिकायत पत्र दिया गया था लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई। दर्दनाक हादसे में नौ लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन




सभी को मंडलीय अस्पताल में भेजा गया गया है। दर्दनाक हादसे में एक महिला प्रेमलता की मौत हो गई है।



दर्दनाक हादसे में नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को मंडलीय अस्पताल में भेजा गया गया है। दर्दनाक हादसे में एक महिला प्रेमलता की मौत हो गई है। 



सावन का सोमवार या दिन में होती घटना तो और भी भयावह होता मंजर
सावन के सोमवार के एक दिन बाद और बीती रात काशी विश्वनाथ मंदिर के पास पांच-पांच मंजिला दो मकान गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई अपने-अपने छत पर जाकर घटनास्थल को देख रहा था। नीचे पुलिस ने सभी रास्तों को बंद कर दिया था। वहीं, एक बात को लेकर यह राहत दिखी की घटना सोमवार को या सुबह के समय नहीं हुई। ऐसे समय में यह हादसा और भयावह हो सकता था।

सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शिव भक्तों की भीड़ और सुबह का समय, दोनों स्थितियों में ज्यादा लोगों घायल हो जाते। विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4ए के पास से सैकड़ों-हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा को जल चढ़ाने जाते हैं। वहीं, हादसे के बाद मौके पर घंटों पर अफरातफरी का माहौल रहा। मंडलीय अस्पताल में भर्ती नौ लोगों में चार को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। इसी परिवार की महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने कही ये बात
मंगलवार को लगभग 3 बजे चौक थाना स्थित खोवा गली में दो जर्जर मकान गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इस संबंध में यह सूच्य है कि प्रभावित भवन मंदिर न्यास के क्षेत्र से बाहर स्थित थे तथा कॉरिडोर के भी किसी भवन अथवा बाउंड्री से सटे हुए नहीं थे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण कार्य ढाई वर्ष पूर्व (वर्ष 2021) पूर्ण हो चुका है। धाम के विस्तारीकरण और सुंदरीकरण के निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत किसी भी संपत्ति का क्रय मंदिर न्यास द्वारा नहीं किया गया है।

भवन सुरक्षा संबंधी प्रभावी नियमों के अंतर्गत बाहर स्थित किसी भी भवन में निर्माण कार्य, ध्वस्तीकरण व अन्य किसी भी कार्य हेतु भवन स्वामी को मंदिर प्रशासन से अनुमति/ NOC लेने की आवश्यकता नहीं होती। 

विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा मंदिर से बाहर की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण अथवा नियमन करने की कोई भी व्यवस्था नहीं है। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि हालांकि, विगत कुछ वर्षों में यदा कदा कतिपय व्यक्तियों द्वारा उनकी परिसंपत्तियों को मंदिर न्यास द्वारा क्रय करने हेतु निवेदन किया गया है, किंतु इस पर विचार करते हुए मंदिर न्यास द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

अतः अभी किसी भी प्रकार की संपत्ति का क्रय करने की आवश्यकता मंदिर प्रशासन को नहीं है। यही उत्तर ऐसे सभी व्यक्तियों को बताया भी जाता है। किसी भी प्रकार के संशय के समाधान हेतु यह पुनः सार्वजनिक रूप से इस विज्ञप्ति द्वारा घोषित किया जाता है कि वर्तमान समय में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा किसी भी भूमि अथवा भवन के क्रय पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

निजी संपत्तियों का सुरक्षित रूप से मेंटेनेंस करने, मानकों के अनुसार ही उपयोग सुनिश्चित करने आदि दायित्वों से मंदिर न्यास का कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें