फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भीषण हादसा: बुलेट-मैजिक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल, मैजिक चालक भागा

Sun, 19 Jul 2026 12:20 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राजातालाब थाना क्षेत्र के ओदार-वीरभानपुर में भीषण हादसा हुआ। बुलेट और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब थाना क्षेत्र के ओदार-वीरभानपुर में पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ने दो युवकों शाहीद (24) और जमाल (26) की जान ले ली। बुलेट और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों में एक ने अस्पताल में दम तोड़ा और तीसरे का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार रात नौ बजे जंसा की ओर से बुलेट पर सवार तीन युवक राजातालाब की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार मैजिक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जमाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साहिल और मोहम्मद अमीन (20) को लोगों की मदद से भदवर के निजी अस्पताल ले जाया गया। 

थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मैजिक चालक वाहन सहित भाग निकला। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें