फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू की काजल खेलो इंडिया मुक्केबाजी के लिए क्वालिफाई

विज्ञापन
बीएचयू की काजल यादव ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली छात्रा बनीं
विज्ञापन
बीएचयू की छात्रा काजल ने खेलो इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसके साथ ही पिछले सात साल में पहली बार खेलो इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बीएचयू सेंटर की मुक्केबाजी कोच दिनेश शर्मा ने बताया कि काजल ने 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की खिलाड़ी को फाइनल मुकाबले में पराजित कर खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

काजल यादव वर्तमान में साई सेंटर बीएचयू छात्रावास में रहकर नियमित प्रशिक्षण के जरिये यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने कोच पूजा यादव, रमेश कुमार शर्मा और नरेंद्र बिष्ट को दिया। विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने खिलाड़ी को बधाई दी। क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक और मुक्केबाजी प्रभारी डॉ. वैभव राय ने बताया कि काजल यादव ने मुक्केबाजी के क्षेत्र में खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई कर अन्य खिलाड़ियों के लिए मिसाल कायम की है। महिला मुक्केबाजी की चेयरपर्सन डॉ. सरिता परिहार ने इस उपलब्धि पर काजल को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें