फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: महिला महाविद्यालय की दिव्यांग छात्रा हॉस्टल से निष्कासित, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Wed, 06 Sep 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू महिला महाविद्यालय - फोटो : facebook
विज्ञापन
उत्पीड़न की शिकायत पर बीएचयू की एक छात्रा को हास्टल से निष्कासित कर दिया गया है। छात्रा के खिलाफ करीब 20 लड़कियों ने लिखित शिकायत की है कि वो उनसे जबरदस्ती बातचीत का दबाव बनाती है और बात न करने पर सुसाइड करने की धमकी देती है।
विज्ञापन


मामला बीएचयू के महिला महाविद्यालय का है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को एक सेमेस्टर के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। छात्रा के परिजनों को बुलाकर उसे फिलहाल घर भेज दिया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर छात्रा के इस निष्कासन मामले ने तूल पकड़ लिया है।

बीएचयू महिला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की दिव्यांग छात्रा पर आरोप है कि वो अपनी रूममेट्स और दूसरी छात्राओं को परेशान करती है।

एमएमवी के शांतिकुंज हॉस्टल की छात्राओं ने सप्ताह भर पहले अपनी हॉस्टल वार्डन से लिखित शिकायत की थी कि छात्रा उन पर जबरदस्ती बातचीत करने का दबाव बनाती है।
विज्ञापन


बात न करने पर वो आत्महत्या की धमकी देती है। एक छात्रा ने ये भी बताया कि एक दिन उसने खुद को रूम में लॉक कर लिया था जिससे हम सभी काफी परेशान हो गए थे। 
विज्ञापन

खुद को अकेला और उपेक्षित महसूस करती थी छात्रा!

बीएचयू महिला महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में हॉस्टल की समन्वयक डॉ. नीलम अत्रि का कहना है कि छात्रा के खिलाफ महीने भर पहले 15 छात्राएं शिकायत लेकर आईं थीं। उस वक्त उसे समझाया गया था लेकिन सप्ताह भर पहले उन्हीं छात्राओं की ओर से लिखित शिकायत की गई। इस मामले को गंभीरता से लिया गया।

दूसरी छात्राओं की परेशानी देखते हुए हॉस्टल प्रशासन ने उस छात्रा को एक सेमेस्टर के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। छात्रा को शुरुआत में पढ़ाई में दिक्कत हो रही थी, उसकी सहपाठियों व रूममेट ने उसकी मदद की।

ये हो सकता है कि बाद में जब उन्होंने पढ़ाई में उसकी मदद करना बंद कर दिया हो तो वो खुद को अकेला व उपेक्षित महसूस करने लगी हो। यही वजह थी कि हमने उसके परिवार वालों को बुलाकर उसे घर भेज दिया है। अगर छात्रा के व्यवहार में परिवर्तन आता है कि अगले सेमेस्टर से उसे हास्टल एलॉट कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें