बीएचयू कुलपति के आवास में तोड़फोड़, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्ड्स व पुलिसकर्मियों से मारपीट, कैंपस में पथराव और उपद्रव के मामले में तीन छात्रों को अग्रिम जमानत मिली है। इन्होंने कैंपस में एक छात्र की मौत के अफवाह को लेकर बवाल किया था।
सड़क हादसे में बीएचयू के छात्र की मौत की अफवाह पर बीएचयू वीसी आवास और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट व बवाल के मामले में तीन छात्रों को कोर्ट ने राहत दी है।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अनिल कुमार पंचम की अदालत ने आरोपी छात्रों की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। गाजीपुर के घरिहा निवासी अंकित पाल, बिहार के रोहतास निवासी क्षितिज कुमार व बड़ागांव क्षेत्र के अहरक निवासी दर्शित पांडेय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की दशा में 50-50 हजार रुपये की दो जमानत और बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया।