एलटीटी-वाराणसी समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। यह ट्रेन 27 मई तक अयोध्या धाम स्टेशन के रास्ते आवाजाही करेगी। 04228 वाराणसी-एलटीटी स्पेशल ट्रेन रात 10.20 बजे प्रत्येक शनिवार को कैंट स्टेशन से खुलेगी और सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी। 04227 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1 बजे एलटीटी स्टेशन से खुलेगी और दूसरे दिन रात 11.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 04044/04445 दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया है।