फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: दिल्ली से लौटने के बाद बोले कुलपति- पीड़ित छात्रा मेरे लिए बेटी की तरह

Wed, 27 Sep 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में 21 सितंबर को छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टदायक बताया है। मंगलवार रात 12 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कुलपति ने कहा कि पीड़ित छात्रा मेरी और विश्वविद्यालय की बेटी है।
विज्ञापन


इस घटना के दोषी सभी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बताया कि दुर्घटना की एफ आईआर लंका थाने में विश्वविद्यालय की ओर से दर्ज की जा चुकी है और आरोपी की जल्द पहचान कर उसे दंड दिलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस का हर संभव सहयोग कर रहा है। 

कुलपति ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के सवाल पर उनकी मांग के अनुसार तत्काल कदम उठाए गए हैं। इसमें छात्रावासों के आस-पास के मार्गों पर वाहनों पर प्रतिबंध, छात्रावास सहित अन्य मार्गों पर रात में पर्याप्त रोशनी, चिह्नित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था, महिला छात्रावासों में महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती आदि शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्रावास स्तर पर एक समिति का गठन किया जा रहा है, जो छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा संबंधी एवं अन्य समस्याओं तथा उनके निराकरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना सुझाव देगी। विश्वविद्यालय की ओर से एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी करने की कार्रवाई चल रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

वीसी पर कार्रवाई की आशंका से सकते में करीबी

बीएचयू - फोटो : SELF
शिक्षकों के नियुक्ति प्रकरण में शिकायत की जांच अभी चल ही रही थी कि कैंपस में बवाल के बाद बनारस से दिल्ली तक मचे शोर ने विश्वविद्यालय प्रशासन का सिरदर्द बढ़ा दिया है। मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से कुलपति के विरुद्ध कार्रवाई के संकेत से उनके करीबी सकते में हैं।

चर्चा रही कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वीसी को छुट्टी पर भेजने का संकेत दिया है। इधर, बीएचयू कैंपस में छात्रा के साथ छेड़खानी, लाठीचार्ज, बवाल आदि घटनाओं के मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने मंगलवार रात करीब 12 बजे अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कुलपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। देर रात सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। उधर चीफ प्राक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है। नियमानुसार इस्तीफे के बाद पूरी प्राक्टोरियल बोर्ड अपने आप में भंग हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीएचयू में डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. महेंद्र सिंह को चीफ प्राक्टर का प्रभार दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें