17 राज्यों से आए हैं भूगोलवेत्ता
प्रो. अमित कुमार ने कार्यशाला में देश के 17 राज्यों की 29 संस्थाओं से आए 52 भूगोलवेत्ता और प्रतिभागी बीएचयू में आए हैं। इसमें आईआईटी, इसरो–एनआरएससी, दिल्ली विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), भोपाल जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के विशेषज्ञ जुड़े हैं। कार्यशाला में शहरी की स्थितियों, बेहतर विकास और आपदा जोखिम करने के साथ ही लोकेशन आधारित कार्यों को आगे बढ़ाना है। विज्ञान के संकाय प्रमुख प्रो. आर के श्रीवास्तव ने पृथ्वी विज्ञान की शैक्षणिक विरासत पर बात की।
जैन साध्वी गुरुमति माताजी 21 को आ रही बनारस
जैन समाज की साध्वी श्री 105 गुरुमति माताजी विशाल संघ के साथ पहली बार काशी पधारेंगी। संघ में 47 साध्वी माताएं, 30 बहनजी और 15 ब्रह्मचारी शामिल होंगे। जैन समाज के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में साध्वी-संतों का संघ काशी आगमन करेगा। गुरुमति माताजी इलाहाबाद से जैन तीर्थ शिखर जी की ओर विहार करते हुए वाराणसी में प्रवास करेंगी।
संघ की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व ब्रह्मचारी विक्की द्वारा संभाला जा रहा है। काशी आगमन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और तैयारियां चल रही हैं। जैन समाज के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि माताजी भगवान श्रेयांशनाथ जी की जन्मस्थली सारनाथ से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर मैदागिन स्थित बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगी। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकलेगी, जो जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ की जन्मस्थली पहुंचकर संपन्न होगी।