फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: कुलपति बोले- प्राचीन इतिहास विभाग की वेबसाइट बनाकर अतीत पर हुए शोध को पढ़ाया जाए

Thu, 16 Oct 2025 05:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शताब्दी समारोह में ही एलुमनाई की एक व्याख्यान शृंखला भी हो। भविष्य में विभाग के 150 या 200 साल पूरे होने पर पुराने लोगों के साथ ही नए लोगों की उपलब्धियों को एक मंच पर लाया जा सकता है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग स्थापना का शताब्दी वर्ष समारोह बुधवार को शुरू हुआ। भारती सभागार में शताब्दी समारोह का शुभारंभ कर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में ही विभाग का एक वेबसाइट बनाकर अतीत पर हुए विभागीय शोधों को छात्रों और आम लोगों को पढ़ाया जाए। यहां विभाग से जुड़े विद्वत जनों का साक्षात्कर, विभाग में हुए शोध कार्य और विभाग से जुड़ीं सारी जानकारियां एक जगह मिलेंगी। 

विज्ञापन


अतीत का अवलोकन करते हुए भविष्य की योजना बनाएं। ताकि विभाग 100 साल के इतिहास को ज्यादा लाभकारी बनाया जा सके। विभागाध्यक्ष प्रो. एमपी अहिरवार ने बताया कि विभाग के शताब्दी समारोह में वर्षभर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का खाका बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस समारोह के तहत विभिन्न व्याख्यान, कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Trending Videos

शताब्दी समारोह के अंत में शोध कार्य पर छपे एक किताब
कुलपति ने कहा कि शोध के लिए बाकी विभागों को शामिल किया जाए। इससे शोध के नए विषयों का पता चल सकेगा। कुलपति ने सुझाव दिया कि शताब्दी समारोह के अंत में विभाग में हो रहे शोध कार्य पर एक किताब का संपादन हो। इससे विभाग में अब तक के हुए शोध कार्यों में से सबसे उच्च कोटि के शोध कार्य बाहर आएंगे। इन्हें दुनिया भर के एकेडमिक जगत में स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग के ब्रोशर और दो किताबों का किया लोकार्पण
उद्घाटन सत्र में कुलपति ने विभाग के अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया। विभाग के ब्रोशर, एक किताब और पत्रिका का लोकार्पण किया गया। इसमें डॉ. माहेश्वरी प्रसाद द्वारा रचित ‘महाभारत में समाज-सुधार, अहिंसा और शांति विषयक चिंतन’ पुस्तक और प्रो. पीएन सिंह, संपादक डॉ. डी. राजा रेड्डी, प्रो. दानिश मोहन और डॉ. अमित कुमार उपाध्याय द्वारा संपादित ‘द जर्नल ऑफ द नूमिस्मेटिक सोसायटी ऑफ इंडिया’ पत्रिका शामिल था। विभागाध्यक्ष के कार्यालय और विभागीय उत्खनन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कुलपति ने विभाग के पुस्तकालय और संग्रहालय का भी दौरा किया। साथ ही उद्यान क्षेत्र में कल्पवृक्ष और बोधिवृक्ष का पौधा रोपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें