बीएचयू कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी
- फोटो : ANI
बीएचयू कैंपस में दो दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन और छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद चौतरफा घिरे बीएचयू कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पहली बार इस मामले में मीडिया के सामने आने के बाद कुलपति ने कहा है कि छात्रों को शुरुआत में शिकायत विश्वविद्यालय से थी लेकिन अब वो बात नहीं है। कुछ असमाजिक तत्व विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और छात्राओं की सुरक्षा से हम भी सहमत हैं। इसके लिए प्रयास भी किये जा रहे हैं। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं के आंदोलन पर कहा कि बड़ी मात्रा में बाहर से आकर लोग इस आंदोलन को हवा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे एक विद्यार्थी के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी उसके बाद हमने तय किया हमें सुरक्षा के प्रति सख्त होना है। हमने इसको लेकर प्रयास भी किए।
Some complained about installation of CCTVs; it is under process. Some girls said University should be more sensitive towards safety: BHU VC pic.twitter.com/hvdQoGz2bU
— ANI UP (@ANINewsUP) September 24, 2017
Badi maatra mein bahaar se log aaye jinhone iss andolan ko hawa dene ki koshish ki: #BHU VC Girish Chandra Tripathi pic.twitter.com/PXkaDPxmwd
— ANI UP (@ANINewsUP) September 24, 2017
The student initially had complaints with the University, but now that is not the case: BHU VC Girish Chandra Tripathi pic.twitter.com/C1OXVtM1iI
— ANI UP (@ANINewsUP) September 24, 2017