फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में महामना पर कुलपति के बयान से माहौल गरमाया, छात्रों का धरना-प्रदर्शन, सपाइयों की पुलिस से नोंकझोंक

Thu, 20 Aug 2020 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कुलपति आवास पर छात्रों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में छात्र और कुलपति के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद महामना पर कुलपति के बयान के विरोध में गुरुवार को कैंपस का माहौल गरम रहा। कुलपति आवास, सेंट्रल आफिस, छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर छात्रों ने कुलपति के बयान की निंदा करते हुए माफी मांगने की मांग की। उधर बीएचयू गेट पर कुलपति का पुतला फूंकने पहुंचे सपाइयों को पुलिस ने रोका तो नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

महामना द्वारा कैंपस में रुपयों का पेड़ लगाने वाले कुलपति के बयान की छात्र संगठनों के साथ ही कांग्रेस ने भी निंदा की हैं। कुलपति आवास पर दोपहर में कुलपति से मिलने गए छात्रों ने आवास के गेट पर हंगामा मचाया।


इस दौरान कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। साथ ही छात्र स्वास्थ्य सुविधाओं को पहले की तरह दिलाने की मांग भी रखी। सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो ओपी राय पहुंचे और छात्रों को मनाने की कोशिश की लेकिन छात्र अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन करते बीएचयू के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
उधर समस्या को लेकर छात्र अधिष्ठाता आफिस पर प्रदर्शन कर छात्रों ने ज्ञापन दिया और स्वास्थ्य सुविधाएं पहले की तरह दिलाने की मांग की। इस दौरान छात्रनेता अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने सिंह द्वार पर भिक्षाटन किया। उन्होंने कहा कि कुलपति को पैसा भेंट किया जाएगा। इस दौरान अनुपम शुक्ला, शशांक यादव, आलोक सिंह, दिनेश मिश्रा, दुष्यंत चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।

सेंट्रल ऑफिस पर एनएसयूआई का धरना
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ महामंत्री ऋषभ पाण्डेय के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर छात्रों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। उन्होंने कुलपति द्वारा महामना पर बयान की निंदा की। इस दौरान ऋषभ पाण्डेय, शशांक सिंह, पवन सिंह, प्रभु पटेल, विकास चौबे, अभिषेक सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

सिंह द्वार पर पुतला फूंकने को लेकर नोंकझोंक
कुलपति के बयान की निंदा करते हुए सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बीएचयू गेट पर कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताने जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता पुतला नही फूंक सके। लेकिन उन्होंने कुलपति के बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विकास, राहुल देव, कुंवर विक्रम सिंह, सतीश, सुमित आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें