मॉपअप राउंड के 48 घंटे में ही आएगा परिणाम
बीएचयू पीजी में मॉपअप राउंड की काउंसिलिंग बंद होने के 48 घंटे में ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 12 अगस्त तक शुल्क जमा होगी और 14 अगस्त तक दाखिला पा चुके अभ्यर्थियों की सीट आवंटित कर दी जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया चार अगस्त से शुरू होकर सात अगस्त तक चलेगी। दो हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। वहीं शुल्क अलग से। उन अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा जिनका प्रवेश अभी तक नहीं हो सका है। 10 अगस्त को मेरिट आएगी और दो दिन तक शुल्क जमा करने का मौका दिया जाएगा।