बीएचयू में इंडोर, एथलेटिक्स, टेनिस, तैराकी और स्क्वैश सहित 11 खेलों के लिए मैदानों की फीस 1000 से लेकर सात हजार रुपये के बीच है। वहीं, इन मैदानों का व्यावसायिक बुकिंग रेट पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक होगी। बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल और हैंडबॉल खेलने के लिए सबसे कम 1000 रुपये है और सबसे ज्यादा सात हजार रुपये हॉकी एस्ट्रोटर्फ और तैराकी की प्रति मैच फीस है।
बीएचयू के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से संतोष त्रिपाठी के आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि मैच और कॅमर्शिअल दोनों के रेट में अधिकतम सात गुना का अंतर है। 7 हजार रुपये में बुक होने वाले स्वीमिंग पूल का कॅमर्शिअल रेट 50000 रुपये है। एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर एक हॉकी मैच का 2000 रुपये और हर दिन का रेट 7000 रुपये रखा है जबकि 15000 रुपये में व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा सकता है। बॉक्सिंग रिंग का चार्ज दो हजार जबकि अन्य काम के लिए पांच हजार होगा। शिवाजी हॉल में हर एक गतिविधि का दो हजार और बाकी कार्यों के लिए 10 हजार रुपये किराया है।