फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआरएफ रैंकिंग में तीसरे पायदान पर बीएचयू, आईआईटी को मिला 11वां स्थान

Tue, 09 Apr 2019 12:35 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से 8 अप्रैल को जारी उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैकिंग की सूची जारी की गई है। जिसमें बीएचयू को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि ओवर आल रैकिंग में बीएचयू नौवें से खिसक कर दसवें पायदान पर चला गया। इसके अलावा तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग में आईआईटी बीएचयू को 11वां स्थान मिला है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, प्रवेश, छात्र संख्या, पाठ्यक्रम आदि के आधार पर एमएचआरडी की ओर से एनआईआरएफ रैकिंग कराई जाती है। सोमवार को जारी एनआईआरएफ-2019 रैकिंग में बीएचयू को विश्वविद्यालयों की श्रेणी में लगातार तीसरे साल तीसरा स्थान मिला है।

हालांकि ओवरआल रैकिंग में 2018 में विश्वविद्यालय नौवें नंबर पर था, जो अब दसवें पर पहुंच गया है। इस बारे में पूछे जाने पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने बताया कि विश्वविद्यालयों की रैकिंग में तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन


उधर कहा कि शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों, अधिकारियों के सहयोग से विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उधर आईआईटी बीएचयू को इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में 11वीं रैंकिंग मिली है। हालांकि एनआईआरएफ 2019 रैंकिंग में यूपी का कोई और विश्वविद्यालय या कॉलेज शामिल नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

टॉप फाइव शिक्षण संस्थान

ओवरऑल श्रेणी

संस्थान   अंक
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास  83.88
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू 82.28
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली 78.69
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे 78.62
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर 74.31

विश्वविद्यालय श्रेणी
संस्थान अंक
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू 82.28 
2. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली 68.68
3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी 64.55
4. हैदराबाद विश्वविद्यालय 61.85
5. कलकत्ता विश्वविद्यालय 60.87

इंजीनियरिंग श्रेणी
संस्थान अंक
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास 89.05
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली 85.36
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे 84.40
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर 79.31
5. इंडियन इंस्टीट्यूटी ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर 77.57
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें