फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Technex 2024: मीका सिंह के 'दमादम मस्त कलंदर' गाने पर झूमे बीएचयू के आईआईटीयंस, जमकर की मस्ती

Sun, 17 Mar 2024 02:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी में कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर छात्र थिरकते रहे। एडीवी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पॉप गायक मीका सिंह ने अपने गीतों पर छात्रों को खूब झूमाया। इसके बाद निकिता सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमा दिया।
विज्ञापन
BHU Technex 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी में दिन में तकनीकी कला, कौशल के प्रदर्शन के बाद शाम को आईआईटीयंस ने जमकर मस्ती की। सबसे पहले दिन में साइलेंट डीजे सत्र में खुद को संगीत में खोने का एक अनूठा अवसर मिलने पर प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान डीजे की धुन पर भी छात्र थिरकते रहे। शाम को एडीवी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पॉप गायक मीका सिंह ने अपने गीतों पर झूमा दिया।

विज्ञापन


शाम करीब सात बजे एडीवी ग्राउंड पर होने वाले मीका सिंह के कार्यक्रम के लिए शाम चार बजे से ही छात्रों का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते देखते पूरा ग्राउंड भर गया। स्टेज पर जैसे ही मीका चढ़े, ग्राउंड में हाथ उठाकर छात्र-छात्राओं ने उनका अभिवादन किया। 

दमादम मस्त कलंदर से मीका ने अपने कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, हमें तो लूट लिया गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद निकिता सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें