फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में आयोजित विश्व युवा महोत्सव में BHU के पांच छात्र दिखायेंगे जलवा

Fri, 13 Oct 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले 19 वें विश्व युवा महोत्सव में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पांच छात्र अपना जलवा दिखायेंगे। महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए यह पांच सदस्यीय दल गुरुवार को यहां से रवाना हुआ।
विज्ञापन


13 से 23 अक्टूबर तक होने वाले इस महोत्सव में 150 देशों के तकरीबन 20 हजार युवा शामिल होंगे। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ ही दीवाली का आयोजन आकर्षण का केंद्र होगा। 

महोत्सव में देश भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और संगठनों से करीब 150 प्रतिभागियों को शामिल होने का मौका दिया गया है। इन प्रतिभागियों का चयन युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय की ओर ने किया है।
विज्ञापन


इनमें बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के शोध छात्र अरुण प्रकाश, एमए के छात्र तनय कुमार, अंग्रेजी विभाग से शोध छात्र अतुल कुमार, फ्रेंच विभाग के शोध छात्र मनीष रंजन और शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड के छात्र सौरभ मिश्र भी शामिल हैं।

महोत्सव का मूल उद्देश्य विश्व भर के युवाओं का आपस में सामंजस्य और संवाद स्थापित करना है। साथ ही, सांस्कृतिक आदान-प्रदान है। महोत्सव में विभिन्न देशों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। प्रतिभागियों को रूस का भ्रमण भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन

बीएचयू में दीयों की रोशनी के बीच होगा विदेशी छात्रों का स्वागत

62 देशों के 500 छात्र होंगे शामिल
बीएचयू समेत बनारस के अन्य विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत को लेकर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने खास पहल की है। बीएचयू परिसर में परिषद की ओर से 13 सितंबर को केवल विदेशी छात्रों के लिए होने वाले इस आयोजन में उनका स्वागत, परिचर्चा के साथ ही दीपावली मनाया जाएगा।

हिंदू हेरिटेज फाउंडेशन की देखरेख में शाम तीन बजे से आठ बजे तक होने वाले आयोजन में 62 देशों के करीब 500 छात्र शामिल होंगे।  नवागत विदेशी छात्रों के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में उनकी शैक्षणिक समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक, संगीत, लोक कला आदि से परिचित कराया जाता है।

13 अक्तूबर को नए छात्रों के स्वागत और ओरिएंटेशन कार्यक्रम कराया जा रहा है। छात्रों को पारिवारिक वातावरण का अहसास दिलाते हुए दीप महोत्सव तथा इको फ्रेंडली दिवाली मनाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें