बीएचयू के 99वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारतरत्न प्रो. सीएनआर राव के हाथों तीस मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। बीएचयू मेडल समेत दो मेधावियों को चांसलर मेडल दिया जाएगा। एक दिव्यांग विद्यार्थी को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
16 जनवरी को एंफीथिएटर पंडाल में पूर्वाह्न 11 बजे से दीक्षांत समारोह आयोजित है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की। शाम को कुलपति ने एंफीथिएटर ग्राउंड में बन रहे दीक्षांत पंडाल का निरीक्षण भी किया। 35 हजार वर्ग फुट में बन रहे इस पंडाल में छह हजार के लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पंडाल को 12 सेक्टर में बांटा गया है। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, प्रो. वीके शुक्ला, प्रो. मंजीत चतुर्वेदी, डॉ. एमके पांडेय आदि मौजूद रहे।