फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में जलता पुतला लेकर भागे छात्र, पीछे-पीछे दौड़ते रहे गार्ड; पढ़ें- पूरा मामला

Sat, 11 Jan 2025 11:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में पीएचडी नियमावली के विरोध में शनिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। बीएचयू के 8-10 सुरक्षागार्ड जलता पुतला लेकर दौड़ रहे दो छात्रों के पीछे-पीछे दौड़ते रहे। 
विज्ञापन
बीएचयू में पुतला जलाते छात्रों के पीछे दौड़ते गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पीएचडी नियमावली के विरोध में अजीबोगरीब विरोध देखने को मिला। करीब 5 मिनट तक बीएचयू के 8-10 सुरक्षागार्ड जलता पुतला लेकर दौड़ रहे दो छात्रों के पीछे-पीछे दौड़ते रहे। पूरे पार्क में एक-दूसरे के पीछे भागते हुए एक-दूसरे पर गिर भी गए। इस दौरान यलगार हो और मुर्दाबाद के नारे लगे। 

विज्ञापन


बाद में सुरक्षाकर्मियों ने पुतले को पटक-पटक कर आग बुझाया गया। तब तक छात्रों ने तेज आवाज लगाई कि अब हमारा काम हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ। 

छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस परिसर में घूम-घूमकर विवि प्रशासन के पुतले जलाए और सुरक्षा गार्डां के साथ धक्कामुक्की भी हुई। बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर 10-12 वर्तमान, पूर्व और निलंबित छात्रों का विरोध पीएचडी नियमावली और निलंबन वापस लेने को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें