फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छात्रों ने रोका अनुप्रिया पटेल का रास्ता, एससी-एसटी एक्ट वापस लेने के लगे नारे

Tue, 09 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
छात्रों को बढ़ता देख अनुप्रिया पटेल के सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

एससी- एसटी एक्ट के विरोध को लेकर सोमवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हंगामा हो गया। बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में ठहरी  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पीएम मोदी  और अनुप्रिया पटेल के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्यों हुआ ये हंगामा....

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
दरअसल, कुछ  छात्र एससी/एसटी एक्ट वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे। आरोप है कि यहां पर अनुप्रिया पटेल के पति व सुरक्षकर्मियों से के छात्रों की कहासुनी हुई। फिर अनुप्रिया के एलडी गेस्ट हाउस से निकलने तक छात्रों ने नारेबाजी की।

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala

अनुप्रिया पटेल बीएचयू के लक्ष्मण दास अतिथि गृह में ठहरी हुई थीं। छात्र योजना बनाकर एलडी गेस्ट के रिसेप्शन पर पहुंच गए। इस दौरान जब अनुप्रिया पटेल अपने कमरे से बाहर निकल रही थीं तो छात्रों ने उनके खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। इस पर मंत्री के सुरक्षाकर्मियों व उनके पति ने एतराज जताया। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

छात्र फिर भी नहीं मानें और अनुप्रिया की गाड़ी तक पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद गार्डो ने किसी तरह छात्रों को वहां से हटाया। उधर, बीएचयू के एससी/एसटी छात्र संघटन की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लंका गेट पर कुछ छात्रों ने एक्ट में हुए संशोधन का जमकर विरोध किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
शांतिपूर्वक तरीके से मंत्री से मिलने पहुंचे छात्रों ने आरोप लगाया कि जब वो केंद्रीय राज्य मंत्री से मिलना चाह रहे थे तो उनके पति और उन के सुरक्षाकर्मियों ने हमसे अभद्रता की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे भी लगाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें