फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में लाइब्रेरी खोलने की मांग पर अड़े छात्र, शाम तक धरने पर बैठे रहे, आश्वासन के बाद हटे

Fri, 02 Jul 2021 01:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के छात्र दोपहर से शाम तक लाइब्रेरी खोलने के लिए धरने पर बैठ रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को जल्द ही उनकी मांगों के बाबत एक बैठक कर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया, तब छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर छात्र अड़ हुए हैं। पिछले दिनों चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन देने के बाद गुरुवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया। छात्रों ने आगामी दिनों में सेमेस्टर परीक्षा को लेकर जल्द से जल्द लाइब्रेरी खोलने की मांग की।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे से केंद्रीय कार्यालय पर चैनल गेट पर धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत करने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे, लेकिन छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े रहे। शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को जल्द ही उनकी मांगों के बाबत एक बैठक कर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया, तब छात्रों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें