फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के साथ नौकरी की तैयारी

Wed, 11 Mar 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के विद्यार्थी इस समय परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही नौकरी के लिए भी खुद को तैयार करने में जुट गए हैं। कारण कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय में कंपनियों का दौरा शुरू हो चुका है। इस साल आईटी, फाइनेंस, इंश्योरेंस एवं कृषि आदि क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियां खास रुचि ले रही हैं। इसके अलावा सिंपल ग्रेजुएट को भी तरजीह दे रही हैं।
विज्ञापन


बीएचयू के प्लेसमेंट कोआर्डिनेशन सेल के प्रयास से इस माह के पहले हफ्ते में टीसीएस, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एनआईआईटी, विप्रो जैसी कंपनियों ने यहां छात्र-छात्राओं के चयन के लिए साक्षात्कार लिया था। अब गुरुवार को एबीपी न्यूज प्लेसमेंट के लिए आ रही है। इसमें पत्रकारिता एवं जनसंचार के

साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास एवं राजनीतिशास्त्र के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। सेल के समन्वयक प्रो. एचपी माथुर ने बताया कि जो भी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए संपर्क कर रही हैं, वे सभी स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं को मौके दे रही हैं। बताया कि इस बार कई कंपनियां सिंपल ग्रेजुएट विद्यार्थियों की खासी डिमांड कर रही हैं। हमारा भी प्रयास है कि चयन प्रक्रिया में सभी विभागों के विद्यार्थी शामिल हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें