फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU बीएफए परीक्षा में छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप, सड़क पर उतरकर जताया विरोध

Tue, 20 Oct 2020 06:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
परीक्षा में धांधली के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र एक बार फिर से धरना-प्रदर्शन पर उतर आए हैं। छात्रों ने इस बार परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। बीएचयू प्रशासन उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह धरने पर अडिग हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धरनारत छात्रों ने बीएचयू में बीएफए की प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें यह असफल हो गए। छात्रों का आरोप है कि बीएचयू द्वारा अपने संबंधियों को धांधली के तौर पर ज्यादा नंबर देकर पास किया गया है। उनका कहना है कि वह सभी के सामने हमारी परीक्षा ले सकते हैं।


छात्रों के अनुसार कुछ छात्रों को प्रवेश देने के लिए बड़ी धांधली हुई है। पैसे लेकर प्रवेश दिया गया है। छात्रों ने पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय और वीसी को मामले से अवगत कराया। कहीं से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर मंगलवार को दर्जनों छात्र विरोध जताने यूनिवर्सिटी पहुंच गए। छात्रों ने  पहले दृश्य कला संकाय की ओर कूच किया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

वहां से परीक्षा नियंता कार्यालय जाने को कह गया। छात्र परीक्षा नियंता कालेज पहुंचे तो कोई अधिकारी मिलने को तैयार नहीं हुआ। इस पर केंद्रीय कार्यालय के बाहर ही छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। काफी देर बाद ज्ञापन तो ले लिया गया है लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें