फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से दूर लाकर पत्नी को चाकू से गोदा, फिर उसी की साड़ी से लगाई फांसी

Tue, 20 Oct 2020 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पत्नी को चाकू मारकर पति ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक शख्स ने पत्नी को चाकू से गोदने के बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

वहीं, घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र स्थित मुरलीपुर गांव निवासी संतोष बिंद (35) अपनी पत्नी को बाइक से देर रात गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के महाबलपुर गांव पहुंचा। वहां एक पंपिंग सेट के नीचे उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उसके शरीर और गर्दन पर चाकू से कई वार किए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी के बेहोश होने पर उसे मृत समझकर पति ने उसकी साड़ी का फंदा बनाकर खुद भी बबूल के पेड़ लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह में गांव के किसान सिवान की तरफ गए तो घायल महिला को देखकर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को अस्पताल भेजा। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतार कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें