इसके साथ फेलोशिप में चयनित अभ्यर्थी अन्य शोध छात्रों के मुकाबले अपना शोध कार्य भी जल्दी पूरा कर पाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र/छात्रा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों को न्यूनतम 8.5 सीजीपीए स्कोर के साथ शीर्ष 5 (पांच) पर्सेंटाइल में होना चाहिए। इसके लिए चयन अंतिम परीक्षा के आयोजन से पहले किया जाएगा, इसलिये चयनित विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षाओं में न्यूनतम रैंक और सीजीपीए प्राप्त करना होगा।