फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव हत्याकांड में धरने पर बैठे बीएचयू के छात्र, चीफ प्रॉक्टर को गिरफ्तार करने की उठाई मांग

Wed, 03 Apr 2019 02:25 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू मुख्यद्वार बंद कर धरना देते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में बीएचयू एक बार फिर सुलग रहा है। यह चिंगारी बीते मंगलवार हुई एमसीए छात्र गौरव सिंह की हत्या से धधकी है। गौरव सिंह की हत्या के लिए उसके पिता ने बीएचयू चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद बीएचयू चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह को बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीएचयू के छात्र धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


बीएचयू के छात्रों ने बुधवार सुबह 11 बजे बीएचयू का मुख्यद्वार बंद कर के धरना देना शुरू किया। छात्र चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह की गिरफ्तारी और बर्खास्त करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इसकी जानकारी होते ही एसपी सिटी दिनेश सिंह और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही बीएचयू में भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही पुलिस बल भी तैनात है। 

विज्ञापन


कुलपति के कहने पर कुलसचिव समेत अन्य अधिकारी छात्रों से बातचीत करने गए, लेकिन कोई बात नहीं बनी। इसके बाद सभी वापस लौट गए। वीसी लॉज पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग कुलपति बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह को हटाया जा सकता है।

इसके पहले बीएचयू परिसर स्थित बिड़ला 'ए' चौराहा के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने एमसीए के निष्कासित छात्र गौरव सिंह (23) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए छात्रों ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ करते हुए रुइया हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र की पिटाई कर दी थी। साथ ही बिड़ला 'सी' में आरोपियों के मौजूद होने का आरोप लगाकर छात्रों ने पथराव भी किया।

विज्ञापन

लंका थाने में चीफ प्रॉक्टर समेत पांच पर नामजद मुकदमा दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट के सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है, पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर के पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इस घटना से जुड़े अन्य छात्रों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ जारी है।

लंका पुलिस ने बुधवार को गौरव के पिता की तहरीर पर बीएचयू चीफ प्रॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशुतोष त्रिपाठी, कुमार मंगलम, रूपेश तिवारी और विनय द्विवेदी का नाम आरोपियों में शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें