छात्रों का आरोप है कि आरोपी चालक कृष्ण चंद्र को अपने वाहन में लाद कर भाग रहा था। उन लोगों ने दौड़ाया तो आरोपी चालक घायल को छोड़ कर भाग निकला। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्ण चंद्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि हादसे से संबंधित वाहन पुलिस के कब्जे में है। रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू की मोर्चरी में रखवाया है।
अधिकारी बोले
घटना किस जगह हुई है और कैसे हुई है, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। छात्रों को समझा कर शांत कराने का प्रयास किया गया। छात्रों की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू