फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयूः चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ छात्रों ने मुंडाया सिर, बटुकों को कराया भोज, जानिए क्या है विवाद

Wed, 12 Dec 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
छात्रों ने मुंडाया सिर - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह और छात्रों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 13 दिनों से जारी छात्रों के इस आंदोलन में बुधवार को एक नया मोड़ सामने आया। धरने पर बैठे छात्रों ने अपना सिर मुंडन कराकर 11 बटुकों को भोज करवाया। इस दौरान चीफ़ प्रॉक्टर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। जैसे-जैसे दिन बीतता जा रहा है छात्रों का आंदोलन और तेज होता जा रहा है।आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो दिन पहले भी इसी मामले पर छात्रों ने अपने खून से खत लिखकर पीएम, सीएम और राज्यपाल को भेजकर चीफ प्रॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। धरनारत छात्रों ने बताया कि नर्सिंग छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट, परिसर से चंदन के पेड़ काटे जाने, विभागों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मांगे पूरी होने तक केंद्रीय कार्यालय पर आंदोलन जारी रहेगा। बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह को पद से हटाने की मांग को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ।बता दें कि बीएचयू नर्सिंग छात्रा के साथ मारपीट के मामले के बाद से, चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू प्रशासन अब तक चीफ प्रॉक्टर के प्रकरण में शांत है। गौरतलब है कि छात्रा को चीफ प्रॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद उस छात्रा के कान के पर्दे में छेद हो गया था। जिसके बाद से सभी छात्र धरने पर बैठे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के छात्र सेंट्रल ऑफिस के बाहर पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन कर चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग कुलपति से कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें