फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में एमएस नियुक्ति का मामला गरमाया, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक से शिकायत

Wed, 04 Nov 2020 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू।
विज्ञापन

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में स्थायी एमएस की नियुक्ति का मामला गरमाता जा रहा है। जहां विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पद पर साक्षात्कार की तैयारी चल रही है। वहीं इससे पहले ही पूर्व में एमएस रह चुके डॉ. ओपी उपाध्याय ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री से नियमों की अनदेखी की शिकायत की है। इसकी कॉपी ईसी मेंबर, कुलपति, रेक्टर, कुलसचिव को भी दी गई है। 

विज्ञापन

अस्पताल में एमएस पद को लेकर दीपावली से पहले साक्षात्कार होना है। इधर इसकी जानकारी होने के बाद ही पूर्व एमएस ने मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शिक्षामंत्री आदि को भेजे शिकायत में डॉ. उपाध्याय ने कुलपति पर नियमों की अनदेखी कर एमएस की नियुक्ति का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की माग की है।


उनका कहना है कि इस पद के लिए 10 साल का प्रशासनिक अनुभव होना अनिवार्य है, लेकिन कुलपति द्वारा इस नियम को ताक पर रखकर नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। इससे विश्वविद्यालय और अस्पताल  की छवि खराब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल। - फोटो : self
उन्होंने कहा कि अस्पताल में इस समय भारी भ्रष्टाचार है, यह जानते हुए भी ऐसा करना न्याय संगत नहीं है। इस बारे में पूछे जाने पर डॉ. उपाध्याय ने बताया कि न्याय नहीं मिला तो जरूरत पड़ने पर अपने हक के लिए धरने पर बैठने को भी बाध्य होना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें