फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के वैज्ञानिकों ने बाजरा-डेयरी उत्पाद से बनाया सुपर पॉवर वाला लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के दुग्ध वैज्ञानिक प्रो. डीसी राय सहित उनकी टीम ने बाजरा और डेयरी उत्पाद के पोषक तत्वों से एक फंग्शनल सुपर फूड लड्डू के रूप में तैयार किया है। इस लड्डू में कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई गई। यह कमरे के तापमान पर 90 दिनों तक स्थिर रह सकता है। यह रिसर्च अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फूड बायोमैक्रोमॉलेक्यूल्स में प्रकाशित हुआ है। वर्तमान में बीआरएबीयू बिहार के कुलपति प्रो. राय ने बताया कि रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं के पोषण के लिए यह सुपर फूड काफी बेहतर है। वहीं, डेयरी और बाजरे के इस्तेमाल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था काफी मजबूत होगी। हमने पारंपरिक खाद्य ज्ञान को वैज्ञानिक तरीके से जोड़ा है। यह मॉडल ग्रामीण उत्पादकों और डेयरी सहकारिताओं को स्थानीय कच्चे माल से शेल्फ-स्टेबल हाई वैल्यू प्रोडक्ट बनाने का मौका देगा।
विज्ञापन


अयोध्या-कानपुर के भी वैज्ञानिक रहे शामिल
शोध टीम में क्वांटम यूनिवर्सिटी और अचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या की प्रो. मृदुला पांडे, प्रो. साधना सिंह, राजीव गांधी विवि ईटानगर के प्रो. अशोक कुमार यादव और छत्रपति शाहू जी महाराज विवि, कानपुर के अमन राठौर और हरदेश राजपूत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें