जिला हैंडबॉल संघ की ओर से जिलास्तरीय दो दिवसीय सत्यभामा पांडेय स्मृति प्रतियोगिता 1 और 2 मई को सुबह 7 बजे से केराकतपुर लोहता परिसर में खेली जाएगी। बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता में अलग-अलग क्लबों और स्कूलों से संबंधित 12 टीमों के 72 खिलाड़ी खेलेंगे। जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए 25 मैच ऑफिशियल की नियुक्ति की गई है। विजेता टीम को 5100 और उपविजेता टीम को 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता राउंड रॉबिन के आधाार पर खेली जाएगी।