फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में ग्रेजुएट में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी: छह से नौ अक्टूबर तक प्रीफरेंस इंट्री , 8 तक पंजीकरण

Tue, 04 Oct 2022 05:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में स्नातक में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा नियंता प्रो. एसके उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थी अब आठ अक्टूबर तक विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग पोर्टल http://bhuonline.in/ पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अभ्यर्थी अब आठ अक्टूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके साथ ही छह से नौ अक्तूबर तक प्रीफरेंस इंट्री का भी मौका है। 

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी का परिणाम जारी करने के बाद से काउंसिलिंग संबंधी तैयारियां बीएचयू में चल रही हैं। इसमें विश्वविद्यालय की ओर से 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक काउंसिलिंग पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दी गई थी। तीन अक्टूबर तक सवा लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है। परीक्षा नियंता प्रो. एसके उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थी अब आठ अक्टूबर तक विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग पोर्टल http://bhuonline.in/ पर पंजीकरण कर सकते हैं। एनटीए की ओर से मिले डेटा अपडेट करने के लिए अभ्यर्थी 6 से 9 अक्टूबर तक पोर्टल पर प्रीफरेंस इंट्री कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें