फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: बीएचयू को गोल्ड मेडल, पीठ के लिए पांच साल में मिले 9.61 करोड़, इस साल 19 जनवरी तक मिले एक करोड़ रुपये

Sat, 07 Mar 2026 02:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू को गोल्ड मेडल, पीठ, स्कॉलरशिप, लेक्चर के लिए पांच साल में 9.61 करोड़ रुपये मिले। दानकर्ताओं में सबसे ज्यादा योगदान पूर्व छात्र, इसके बाद प्रोफेसर, कर्मचारी और वर्तमान छात्र का रहा। 
 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू को 2025-26 सत्र में 19 जनवरी तक लगभग एक करोड़ रुपये और पिछले पांच साल में कुल 9.61 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ है। ये धनराशि नए स्कॉलरशिप, दीक्षांत गोल्ड मेडल, पीठ, मेमोरियल लेक्चर सीरीज आदि के लिए दी गई है। पिछले पांच साल में कुल 9.61 करोड़ में सबसे अधिक 3.82 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त हुए थे, जबकि सबसे कम 2022-23 में 59.24 लाख रुपये ही मिले थे।

विज्ञापन


इन दानकर्ताओं में छह संस्थान और पूर्व छात्र शामिल हैं, जिन्होंने कुल लगभग 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया। ये धनराशि बीएचयू के पूर्व छात्रों, वर्तमान छात्रों, पैरेंट्स, ट्रस्ट, प्रोफेसरों और कई अन्य ने दी है। वहीं कई दानकर्ताओं ने अपनी पहचान “शुभचिंतक” के रूप में बताई है।

Trending Videos

सबसे बड़े दानकर्ता

श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सीलेंस, कालीपट्टनापू फाउंडेशन, किशोरी देवी झुनझुनवाला और मंडावा होल्डिंग्स की ओर से 50-50 लाख रुपये। इंडिया मेलबर्न के फाउंडेशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ आर्ट एंड साइंस ने 49.99 लाख रुपये और बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन ने 47.42 लाख रुपये दान किए।

बीएचयू को पांच साल के दौरान निम्नलिखित सत्रों में धन प्राप्त हुआ 
  • 2021-22: 59.24 लाख रुपये
  • 2022-23: 2.70 करोड़ रुपये
  • 2023-24: 3.82 करोड़ रुपये
  • 2024-25: 1.49 करोड़ रुपये
  • कुल मिलाकर: 9.61 करोड़ रुपये
विज्ञापन

हर कार्य के लिए अलग धनराशि

  • परिवार के नाम से गोल्ड मेडल शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये।
  • शोध पीठ के लिए कम से कम 5 करोड़ रुपये।
  • यूजी और पीजी छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए कम से कम 25 हजार रुपये प्रति छात्र; इसके लिए न्यूनतम दान राशि 5 लाख रुपये।
  • मेमोरियल लेक्चर सीरीज के लिए 25 लाख रुपये; इसमें टीए, डीए, हॉस्पिटैलिटी, लोकल ट्रांसपोर्ट आदि शामिल हैं।
  • ये सभी दान महामना वार्षिक निधि में जमा किए जाते हैं। मेडल से जुड़े फैसलों की अनुमति एकेडमिक काउंसिल देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें