फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अग्निवीर बनने में सोनभद्र के युवाओं की दिलचस्पी कम, 22 दिन में 128 आवेदन; तीन जिलों के युवाओं में उत्साह

Sat, 07 Mar 2026 02:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण चल रहा है। आवेदन के लिए एक अप्रैल तक अंतिम तिथि है। इस दौरान गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा। वहीं भदोही पीछे है, जबकि सातवें नंबर पर बनारस है। 
विज्ञापन
Agniveer - फोटो : stock adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती के लिए पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों के युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है, लेकिन सोनभद्र के युवाओं की दिलचस्पी बेहद कम है। 12 जिलों से अब तक करीब 30 हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, इनमें सोनभद्र से महज 128 आवेदन ही आए हैं। वहीं भदोही से अब तक 806 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से शुरू हुआ है और अंतिम तिथि एक अप्रैल है।

विज्ञापन


गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर के युवाओं में अग्निवीर बनने को लेकर खासा उत्साह है। गाजीपुर से 6,709 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि बलिया से 4,107 और गोरखपुर से 4,073 आवेदन सामने आए हैं। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले 12 जिलों के युवाओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। इनमें वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र और संत रविदासनगर (भदोही) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें; शोध: 4900 साल पहले समुद्र से यूरोप-पश्चिम एशिया तक पहुंचीं भैंसें, बीएचयू के छात्र का ऑक्सफोर्ड में रिसर्च

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के लिए 13 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ, जिसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। अब तक आए आवेदनों में गाजीपुर और सोनभद्र की तुलना करें तो महज दो प्रतिशत ही सोनभद्र की उपस्थिति है। सेना भर्ती निदेशक कर्नल शैलेश के अनुसार, अभी आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम दिनों में संख्या बढ़ने की संभावना है। 

गाजीपुर और बलिया को लंबे समय से सेना में बड़ी संख्या में जवान देने वाले जिलों के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि इन जिलों के युवाओं में आज भी सेना में भर्ती को लेकर विशेष उत्साह दिखाई देता है। भर्ती से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन जिलों से हर साल बड़ी संख्या में युवा सेना में शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक आए आवेदन

  • सोनभद्र– 128
  • भदोही– 806
  • मिर्जापुर– 1,268
  • मऊ– 1,824
  • जौनपुर– 2,087
  • चंदौली– 2,148
  • देवरिया– 2,296
  • वाराणसी– 2,374
  • आजमगढ़– 2,890
  • गोरखपुर– 4,073
  • बलिया– 4,117
  • गाजीपुर– 6,709
नोट: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें