फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ओएन सिंह ने दिया इस्तीफा, महेंद्र सिंह को मिला प्रभार

Wed, 27 Sep 2017 02:22 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में छात्रा के साथ छेड़खानी, लाठीचार्ज, बवाल आदि घटनाओं के मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओएन सिंह ने मंगलवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चीफ प्रॉक्टर का प्रभार डा. महेंद्र सिंह संभालगे। डा महेंद्र अभी बीएचयू में  डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर हैं। डा महेंद्र का इस मामले पर अभी कोई बयान नहीं आया है।

प्रो. ओएन सिंह का इस्तीफा मंजूर करने के बाद मंगलवार की देर रात सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया।  उधर ओएन सिंह ने भी इस्तीफे की पुष्टि की है। नियमानुसार इस्तीफे के बाद पूरी प्राक्टोरियल बोर्ड अपने आप में भंग हो गई है। 
विज्ञापन

बोले कुलपति- पीड़ित छात्रा मेरे लिए बेटी की तरह

बीएचयू - फोटो : SELF
बीएचयू कैंपस में 21 सितंबर को छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टदायक बताया है। मंगलवार रात बारह बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कुलपति ने कहा कि पीड़ित छात्रा मेरी और विश्वविद्यालय की बेटी है।

इस घटना के दोषी सभी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बताया कि दुर्घटना की एफ आईआर लंका थाने में विश्वविद्यालय की ओर से दर्ज की जा चुकी है और आरोपी की जल्द पहचान कर उसे दंड दिलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस का हर संभव सहयोग कर रहा है। 

कुलपति ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के सवाल पर उनकी मांग के अनुसार तत्काल कदम उठाए गए हैं। इसमें छात्रावासों के आस-पास के मार्गों पर वाहनों पर प्रतिबंध, छात्रावास सहित अन्य मार्गों पर रात में पर्याप्त रोशनी, चिह्नित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था, महिला छात्रावासों में महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती आदि शामिल है। 
विज्ञापन

वीसी पर कार्रवाई की आशंका से सकते में करीबी

शिक्षकों के नियुक्ति प्रकरण में शिकायत की जांच अभी चल ही रही थी कि कैंपस में बवाल के बाद बनारस से दिल्ली तक मचे शोर ने विश्वविद्यालय प्रशासन का सिरदर्द बढ़ा दिया है। मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से कुलपति के विरुद्ध कार्रवाई के संकेत से उनके करीबी सकते में हैं।
चर्चा रही कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वीसी को छुट्टी पर भेजने का संकेत दिया है। 

उपकुलसचिव के खिलाफ पूर्व छात्र ने दी तहरीर
बीएचयू के एक डिप्टी रजिस्टार (परीक्षा कंट्रोलर) के खिलाफ मंगलवार को विधि के पूर्व छात्र ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए लंका थाने में तहरीर दी है। सिद्धार्थनगर निवासी अनिरुद्ध आजाद ने तहरीर में लिखा है कि वह पिछले गुरुवार को मार्कशीट लेने विश्वविद्यालय गया था।

इस बारे में पूछताछ करने पर परीक्षा कंट्रोलर ने गाली गलौच करते हुए अपने कार्यालय से भगा दिया। इस बारे में एसओ लंका संजीव मिश्राने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें