बीएचयू में 137 कोर्स के 7500 सीटों पर पीजी काउंसिलिंग शुरू होने वाली है। इसी दौरान जिन अभ्यर्थियों को लिंक आएगा, उन्हें उसी समय फीस जमा करनी होगी, तभी प्रवेश माना जाएगा। इस बार बीएचयू ने एकेडमिक काउंसिल में फीस व्यवस्था में फेरबदल किया है।
1000 से लेकर 67 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर तक फीस ली जाएगी। इस बार जनरल प्रोग्राम, पेड और स्पेशल प्रोग्राम के तहत तीन कटेगरी के आधार पर फीस निर्धारित की गई है। सामान्य और पेड फीस के बीच में करीब 23 से लेकर 34 गुना तक का अंतर है। वनस्पति विज्ञान विभाग से सामान्य फीस 2000 रुपये और पेड सीट पर 27 हजार रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें; आईआईटी बीएचयू: पीएचडी की 340 सीटों पर 3207 दावेदार, इस दिन शुरू होगी दाखिले की इंटरव्यू प्रक्रिया
बीएचयू में एमसीए करने के लिए सामान्य सीट वालों को 2000, वहीं पेड और स्पेशल सीट के तहत प्रवेश पाने वालों को 67 हजार रुपये भरने होंगे। यानी कि इनकी फीस में 34 गुना का अंतर है। पत्रकारिता की सामान्य फीस 1500 रुपये और पेड सीट पर सात गुना ज्यादा 11550 रुपये चुकाने होंगे। वहीं स्पेशल सीट की फीस सामान्य से 21 गुना ज्यादा 31550 रुपये फीस जमा करनी होगी।