महामना की बगिया यानी बीएचयू एकबार फिर सुलग उठा है। बुधवार सुबह दो हॉस्टल के छात्रों के बीच उपजे विवाद के बाद शुरू हुआ बवाल इतना बड़ा हो जाएगा यह कोई नहीं जानता था। सुबह डॉ. सीपीआर अय्यर हॉस्टल में हुई मारपीट तोड़फोड़ के बाद बिड़ला हॉस्टल के कई छात्र चिन्हित किये गए। पुलिस जब उन्हें पकड़ने बिड़ला हॉस्टल के पास पहुंची तो छात्रों द्वारा पथराव का सामना करना पड़ा। पुलिस के जवानों पर बिड़ला छात्रावास छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी पथराव किया, रबर बुलेट छोड़े गए। देखते ही देखते दोनों ओर से गुरिल्ला युद्ध शुरू हो गया। इधर, अराजक हुए महौल से पूरे कैंपस में अफरा तफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस घटना से कैंपस में सनसनी मच गई है। इस पथराव से मची अफरा तफरी के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और छात्रों की तरफ से लगातार पत्थर फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
हॉस्टल की छत पर चढ़कर वो पुलिस को निशाना बना रहे हैं। सूचना के मुताबिक, बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के समर्थन में दूसरे हॉस्टल के छात्र भी उतर आए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंका गया है। मौके पर स्वाट टीम भी पहुंच गई है।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
इधर, स्थिति को बिगड़ते देख कई और थानों की पुलिस और पीएस को बीएचयू बुला लिया गया है। बता दें कि बुधवार सुबह अय्यर हॉस्टल में बिड़ला छात्रावास के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। मेस में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। 50 से ज्यादा बाइकों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
घटना में अय्यर हॉस्टल के पांच छह छात्र घायल हो गए थे। इस तोड़फोड़ के बाद हॉस्टल पहुंची चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 15 छात्रों को चिन्हित किया। पुलिस बिड़ला हॉस्टल की तरफ बढ़ी तो छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे मौके पर अराजकता का माहौल बन गया। फिलहाल महौल अशांत है।
पुलिस पर जब छात्रों ने पत्थरबाज़ी शुरू की तो पुलिस ने भी उसका जवाब देते हुए छात्रों पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और छात्र हॉस्टल की छत पर चढ़कर रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं।