फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News:बीएचयू की दो शोध छात्राओं ने राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की दो शोध छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में पुरस्कार जीते हैं। गत पांच और छह अप्रैल को स्वामी राम हिमालय यूनिवर्सिटी देहरादून की ओर आयोजित जी-20 राष्ट्रीय सम्मेलन ‘रोगाणुरोधी प्रतिरोध एएमआर : अनुसंधान, प्राथमिकताएं और कार्य योजना’ में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बायोकेमिस्ट्री विभाग में आणविक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला की छात्रा गरिमा कंडवाल ने प्रथम और अनुजा कक्कड़ ने उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार जीता। सम्मेलन में आईआईटी रुड़की, आईआईटी खड़गपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय समेत 70 संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। गरिमा और अनुजा ने ‘दवा प्रतिरोधी तपेदिक (टीबी) के उपचार के लिए इंजीनियर्ड बैक्टीरियोफेज के उपयोग’ पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया। इससे पहले गरिमा को 2023 में प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें