रेलवे ने 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की है। बीते 3 अप्रैल से शुरू हुई यह सुविधा 26 जून तक चलेगी। ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी। वापसी बृहस्पतिवार को बनारस स्टेशन से करेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार दोपहर 12.15 बजे खुलेगी। यह बृहस्पतिवार को वाराणसी कैंट पर दोपहर 3.50 बजे और बनारस शाम 4.05 बजे पहुंचेगी। 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक बनारस से बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे खुलेगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर शुक्रवार रात 11.55 बजे पहुंचेगी।