फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में अंशकालीन योग सर्टिफिकेट कोर्स को लेकर आवेदन फार्म आज से खरीद सकते हैं

Wed, 22 May 2024 04:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू में योग सर्टिफिकेट कोर्स को लेकर आज से आवेदन शुरू हो गया है। इसके तहत 50 रूपये के भुगतान से फार्म खरीद सकते हैं जो मालवीय भवन के योग साधना केंद्र पर जमा होंगे। 
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में योग सर्टिफिकेट कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। वर्ष 2025-26 के पहले योग सत्र की शुरुआत जुलाई में होगी। इसके लिए आवेदन पत्र मंगलवार से मिलेंगे। बीएचयू के लक्ष्मण दास गेस्ट हाउस के सामने 50 रुपये का भुगतान कर प्रकाशन-विक्रय-पटल कार्यालय से इसे खरीद सकते हैं।

विज्ञापन


मालवीय भवन के योग साधना केंद्र पर आवेदन पत्र जमा होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। इस कोर्स के लिए यूजी-पीजी नहीं सिर्फ 12वीं कक्षा पास होने की योग्यता रखी गई है। इस बार ये भी व्यवस्था है कि सीट बचती है तो बीएचयू के बाहरी लोगों को भी प्रवेश दिया जाएगा।

इस कोर्स में प्रवेश पाने वाले चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट 25 जून को जारी किया जा सकता है। चार महीने के कोर्स की कक्षाओं की शुरुआत 15 जुलाई के आसपास हो सकती है। इसे चातुर्मासिक अंशकालीन योग सर्टिफिकेट कोर्स भी कहा जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बीएचयू के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और प्राध्यापकों के साथ ही उनके पारिवारिक सदस्य ही आवेदन पत्र भर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें