फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के नवागत वीसी ने संभाला कार्यभार: पुरातन छात्रों से की आर्थिक सहयोग की अपील, बोले- रिसर्च और इनोवेशन बढ़ाने पर रहेगा जोर

Fri, 07 Jan 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के नवागत कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने विश्वविद्यालय के 28वें कुलपति के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। प्रेस कांफ्रेंस में प्रो.सुधीर जैन ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र किया। 
विज्ञापन
बीएचयू के नवागत कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के नवागत कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने सबके सहयोग से विश्वविद्यालय के विकास का संकल्प लिया है और इसमें वह वर्तमान और पुरातन छात्रों की बड़ी भूमिका मानते हैं। उनका कहना है कि छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए हृदय होते हैं। उनसे बड़ा रोल मॉडल कोई नहीं होता है। उनसे ही विश्वविद्यालय की पहचान होती है,  ऐसे में छात्रों को अलग-अलग माध्यमों से विश्वविद्यालय से जोड़े रखना प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन


बीएचयू के 28वें कुलपति का कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में प्रो.सुधीर जैन ने कहा कि यही  कोशिश होगी कि सब लोग मिलकर काम करें पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाए। कुलपति ने कहा कि निश्चित ही वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में वित्तीय संकट है इसको दूर करने के लिए पुरातन छात्रों  से दान की भी अपील की गई है।

पुरातन छात्रों के सहयोग से होगा बीएचयू का विकास 
इसके लिए एक बैंक अकाउंट भी खुलवा दिया गया है जिससे कि पुरातन छात्र उसमें अपनी इच्छा के अनुरूप सहयोग कर सकें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने दान लेकर विश्वविद्यालय को बनवाया उसी तरह छात्रों का सहयोग मिलेगा। बीएचयू के पास पुरातन छात्रों की एक लंबी शृंखला है। देश-विदेश में विभिन्न पदों पर बैठे चार से पांच लाख पुरातन छात्र के सहयोग से विश्वविद्यालय का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः आईआईटी बीएचयू में बनेगा सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर, पूर्व छात्र ने दिया 7.5 करोड़ का अनुदान

तकनीकी रूप से भी दक्षता बहुत जरूरी

बीएचयू के नव नियुक्त प्रो. सुधीर जैन ने संभाला कार्यभार। - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने कहा कि छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान के हृदय होते हैं और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में उनकी सहभागिता के साथ-साथ पाठ्येत्तर क्रियाकलापों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे कि छात्र अपने भीतर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें इसके लिए छात्रों को जोड़े रखा जाएगा।

आईआईटी गांधीनगर के निदेशक रहे प्रोफेसर सुधीर जैन ने बताया कि बदलते समय के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी दक्ष होना बहुत जरूरी है और बीएचयू में तकनीकी विकास के दृष्टिकोण से भी काम कराए जाएंगे। बताया कि तकनीकी रूप से भी विश्वविद्यालय को दक्ष करना का प्रयास किया जाएगा जिससे कि रिसर्च और इनोवेशन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया जा सके

कुलपति ने बताया कार्यभार संभालने में देरी का कारण

13 नवंबर 2021 को नियुक्ति के बाद अब तक कार्यभार ग्रहण न करने के बारे में सवाल के जवाब में कुलपति प्रोफेसर सुधीर जैन ने बताया कि आईआईटी गांधीनगर से उनकी बीएचयू में कुलपति पद पर जॉइनिंग को लेकर औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ समय लगा।  इसके अलावा वह विश्वविद्यालय को दिन प्रतिदिन समझने में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के जुड़े लोगों से भी बातचीत की उनका कहना है कि बीएचयू के बारे में जानने और समझने के बाद काम करने का बेहतर माहौल भी बनेगा।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल की व्यवस्थाओं में होगा सुधार, मिलेगा लाभ

बीएचयू के नवागत वीसी ने संभाला कार्यभार - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य की सुविधाएं भी लोगों को बेहतर मिलेने के सवाल के जवाब में प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने कहा कि कोरोना काल में निश्चित ही बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना बड़ी चुनौती होगी। सभी के सहयोग से मरीजो को बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराई जाएंगी और इसके लिए बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य जगहों पर जो भी सुविधाएं होंगी उसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। जिससे कि दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें